जौनपुर, अप्रैल 6 -- जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कलक्ट्रेट मीटिंग हाल और मुख्य भवन के सामने निर्मित इंटरलाकिंग और वैकल्पिक अभिलेखागार का उद़घाटन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कि बरसात के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जल भराव हो जाता था जिससे वादकारियों और आम जनमानस को समस्या का सामना करना पडता था। जिसके क्रम में ये निर्माण कार्य कराये गये और पौधरोपड़ भी किया गया है। कार्य पूर्ण करने पर अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट और कलक्ट्रेट के नाजिर विजय प्रताप सिंह की प्रशंषा की। इस अवसर पर अध्यक्ष कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ घनश्याम सिंह , महामंत्री मनोज मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, स्थानीय निकाय लीपिक राजीव श्रीवास्तव, डीएलआरसी प्रमोद यादव, अरविन्द सिंह अधिवक्तागण, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.