संभल, फरवरी 24 -- कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, न्यायालय राजस्व, चकबंदी वादों, सीएम डैशबोर्ड एवं प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में वसूली कार्य बेहतर करने वाले 10 अमीनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह ने कहा कि पंचायत विभाग की आरसी वसूली में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले अमीनों को भी सम्मानित किया जाएगा। सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत स्टाम्प निबंधन, आबकारी, वाहन कर, वानिकी, खनन, जीएसटी, विद्युत आदि मदों में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की गई। व्यापार कर, स्टाम्प देय, खनन, आबकारी और विद्युत की आरसी वसूली पर विशेष जोर देते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.