प्रयागराज, मई 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कलक्ट्रेट के अभिलेखों को आग से बचाने के लिए ऑडिट होगा। इसके लिए एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिक सेफ्टी और लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि ऑडिट कर बताएं कि अभिलेख बचाने के लिए क्या-क्या कदम उठाने होंगे। साथ ही जरूरी सहयोग दें। पिछले दिनों शिक्षा निदेशालय में आग लगने से तमाम फाइलें राख हो गई थीं। पिछले साल कलक्ट्रेट के एक अनुभाग में भी आग लग गई थी। जिला प्रशासन कार्यालय में इस वक्त लाखों फाइलें तमाम अनुभागों में रखी हैं। यहां पर कुछ कक्षों को तो नया बनाया गया है, जबकि तमाम अनुभागों में आज भी सालों पहले की वायरिंग हुई है। इसे बदला तक नहीं गया है। ऐसे में शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है और आग लगने की घटना भी हो सकती है। इस ऑडिट रिपोर्ट में यह बताया जाएगा कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.