बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने एक लाख रुपए की रिश्वत वसूलने के आरोपी अनूपशहर थाने के दरोगा रामसिंह को निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि बीते दिन अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोरा बांगर निवासी आरिफ पुत्र नूर मोहम्मद ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिया उर्रहमान के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी क्राइम को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि 14 सितंबर 2025 को उसके 32 वर्षीय भाई नसीम का शव पेड़ पर लटका मिला था। इस मामले में 16 अक्टूबर को गंगापुर चौकी के एक दरोगा ने पीड़ित को बुलाया और आत्महत्या के इस मामले को हत्या का मुकदमा बनाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। दरोगा ने एक लाख रुपये एडवांस भी ले लिए, किंतु अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। अब रुपये वापस मांगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.