मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मेसर्स रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी की गलतियों को छिपाकर समय से काम पूरा नहीं होने के बाद भी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर विस्तार देने का खेल एनएचएआई के सीनियर अधिकारियों ने किया था। इसके लिए परियोजना कार्यान्वयन इकाई दरभंगा व मुजफ्फरपुर के परियोजना निदेशक ललित कुमार और मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) वाईबी सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक रंजन कुमार और कर्मचारी वरुण कुमार से लगातार संपर्क में थे। अनुसूची एच क्लीयर करने के बाद समय अवधि के अंदर काम पूरा नहीं कराने के एवज में कंपनी के बिल से 10 प्रतिशत कटौती नहीं होती। इससे कंपनी को बड़ा लाभ पहुंचाया जाना था। सीबीआई ने मामले की एफआईआर में इसका विस्तार से खुलासा किया है। कंपनी की ओर से होली से पहले एनएचएआई के अधिकारियों को इस काम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.