शाहजहांपुर, जनवरी 20 -- जलालाबाद। नगर पालिका द्वारा भवनकर और जलकर की दरों में वृद्धि कर नई दरों के आधार पर कर जमा करने के लिए नोटिस भेजे जाने से नगर में असंतोष फैल गया। करों में बढ़ोतरी को अनावश्यक बताते हुए सोमवार को सैकड़ों नगरवासियों ने नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सांसद प्रतिनिधि गौरव प्रताप राघव के नेतृत्व में किया गया। नगरवासियों का कहना था कि बिना जनप्रतिनिधियों से चर्चा और बोर्ड की स्वीकृति के कर की दरें बढ़ा दी गईं, जिससे आम भवन स्वामियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। विरोध बढ़ता देख नगर पालिका अध्यक्ष शकील अहमद खां मौके पर पहुंचे और अधिशासी अधिकारी एचएन उपाध्याय के साथ वार्ता की। बातचीत के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि दो फरवरी को सभी सभासदों की उपस्थिति में बोर्ड की बैठक बुलाकर कर वृद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.