रांची, अगस्त 6 -- रनिया प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के दो दोस्तों की कर्रा-तोरपा सड़क पर कसमार रायटोली के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई थी। घ़टना मंगलवार की देर शाम लगभग सात बजे की है। मृतक रनिया थाना क्षेत्र के कोड़ाकेल गांव निवासी अरविंद कंडुलना और बुका मुंडा ब्लंकेल बंधटोली के निवासी थे। दोनों की उम्र लगभग 18 वर्ष थी। दोनों दोस्त मनमानी गांव से बर्थडे पार्टी मनाकर देर शाम स्कूटी से अपने गांव लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर तोरपा पुलिस ने दोनों शवों को रात में ही थाना ले आयी। सूचना मिलने पर दोनों युवकों के परिजन देर रात तोरपा थाना पहुंचकर शवों की पहचान की। इसके बाद बुधवार को तोरपा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि दोनों दोस्त संत जोसेफ कॉलेज तोरपा के इंटर के छात्र थे। घटन...