रांची, सितम्बर 24 -- कर्रा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के महतोटोली और मसमानो गांव के बीच एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई। घटना बुधवार को दिन के तीन बजे की है। मृतक स्वास्थ्यकर्मी 48 वर्षीय बीरेन्द्र प्रसाद मूलरूप से सिमडेगा जिले के सिकरियाटांड़ लालूटोली के निवासी थे। वे रांची जिले के बेड़ो अस्पताल में मलेरिया इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। बीरेन्द्र प्रसाद बेड़ो के अतिरिक्त नगड़ी और लापुंग प्रखंड का भी प्रभार संभाल रहे थे। बुधवार की शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से कर्रा होकर रांची स्थित हरमू अपने आवास लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही एसयूवी से बाइक की टक्कर हो गई। इसके बाद सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कर्रा महतो टोली के अध्यक्ष चन्द्रशेखर महतो, दिवाकर महतो, मंटू महतो, लोकेश महतो, मुकेश महतो, रंजीत महतो समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.