रांची, नवम्बर 15 -- कर्रा, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कर्रा प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, स्थानीय संगठनों और आम नागरिकों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के बलिदान और उनके संघर्ष को भावपूर्ण शब्दों में याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के उत्थान और देश की आजादी के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। अंग्रेजों के जुल्म के खिलाफ उन्होंने जो उलगुलान खड़ा किया, उसी की बदौलत आज हम खुले वातावरण में स्वतंत्र रूप से जीवन जी पा रहे हैं। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.