रांची, अप्रैल 13 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के मिशन चौक स्थित 63 केवी ट्रांसफॉर्मर के बार-बार खराब होने से कर्रा बस्ती और बड़ाईक टोली के करीब 60 से 65 परिवारों को लगातार बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों में लगभग चार बार ट्रांसफॉर्मर खराब हो चुका है। स्थानीय बिजली मिस्त्री भी मरम्मत में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ता है और दिन-रात गर्मी से बेहाल होना पड़ता हैं। ग्रामीणों ने 63 केवी के पुराने ट्रांसफॉर्मर को हटाकर 100 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर तुरंत लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने विभाग और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.