रांची, जनवरी 31 -- खूंटी, संवाददाता। कर्रा प्रखंड के कंसली गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को छापेमारी कर एक बंद घर से 774 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त की है। छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड की जब्त विदेशी शराब की मात्रा लगभग 6966 लीटर आंकी गई है। जब्त शराब में वजीर ट्रिपल एक्स रम की 41 पेटी, 999 पावर फाइन रम की 56 पेटी, ओल्ड मंक ट्रिपल एक्स रम की 22 पेटी, रॉयल गोल्ड कप की 35 पेटी तथा यूके नंबर वन डीलक्स व्हिस्की की 620 पेटी शामिल है। अवर उत्पाद निरीक्षक संदीप कुमार नाग ने बताया कि अधीक्षक उत्पाद मीनाक्षी प्रसाद को सूचना मिली थी कि कर्रा प्रखंड के कंसली गांव में अवैध विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। इसके बाद अवर निरीक्षक उत्पाद संदीप कुमार नाग के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.