रांची, अगस्त 19 -- कर्रा, प्रतिनिधि। जरियागढ़ थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर 15 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार की दोपहर एक बजे की है। इस संबंध में जरियागढ़ थाना में पीड़िता की मां के बयान पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। वहीं पीड़िता को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता सोमवार को आंगनबाड़ी गई थी। वहीं से किशोर ने मिठाई और चॉकलेट खिलाने का प्रलोभन देकर आंगनबाड़ी के पास झाड़ी में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की बच्ची को झाड़ी से बरामद किया। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.