रांची, मई 5 -- कर्रा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की लरता पंचायत के जलटंडा तेतरटोली में सोमवार को 34 वर्षीय युवक अलेक्जेंडर धान पानी में डूब गया। वह कर्रा प्रखंड के कांटी बीरटोली का निवासी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर अलेक्जेंडर अपने दोस्त के साथ गांव से लगभग एक किमी दूर बंद पड़ी क्रशर खदान में नहाने गया था, जहां नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण अलेक्जेंडर गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्त और आसपास के लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे खोजने का प्रयास शुरू किया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चला। घटना की जानकारी कर्रा थाना को दी गई इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ खोजबीन में जुटी थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग की, परंतु देर शाम तक टीम नहीं पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.