रांची, मई 10 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निदेशालय के तत्वावधान में शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय कर्रा के सभागार में प्रखंड स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विभिन्न विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का नेतृत्व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहु ने किया। खेल का संचालन प्रखंड के खेल शिक्षक प्रवीण ए खलखो, प्रेम रत्न आनंद, संजय मुंडा एवं सावित्री कुमारी द्वारा टीम बनाकर विधिवत किया गया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखा गया। सिंगल मुकाबले में बालक वर्ग में उच्च विद्यालय कर्रा के रवि धान ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में डोमनिका होरो (उच्च व...