रांची, मार्च 4 -- कर्रा, प्रतिनिधि। जरियागढ़ थाना क्षेत्र के तिलमी चुटियाटोली स्थित कुएं से मंगलवार को पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया। मृतक 60 वर्षीय जितन साहू चान्हो थाना क्षेत्र के हुटार गांव का निवासी था। वह एक सप्ताह पहले मंगलवार को अपने कुछ साथियों के साथ ओडिशा के संबलपुर में टेंट हाउस में काम करने के लिए गया था, परंतु वहां उसका मन नहीं लगा तो बुधवार की रात ट्रेन पकड़कर घर लौट रहा था। उसके साथ गांव के भी लड़के आ रहे थे। लड़कों ने बताया कि गुरुवार को जितन गोविंदपुर रोड में उतर गया इतने में ट्रेन छूट गई। उसके साथ आ रहे लड़कों को लगा कि वे अपनी भतीजी के घर रुकेंगे। दो दिनों तक कोई खबर नहीं मिलने पर परिवार के सदस्य उसे खोजने निकले तो तिलमी चुटियाटोली के कुएं में शव होने की खबर मिली। इसकी सूचना जरियागढ़ पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.