रांची, जून 13 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के सभागार में शुक्रवार को 9 बटालियन एनडीआरएफ द्वारा एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क दुर्घटना, बाढ़, हार्ट अटैक, सर्प दंश समेत अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में एनडीआरएफ टीम ने विभिन्न आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली जरूरी तकनीकों और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। टीम ने बताया कि किस प्रकार एनडीआरएफ विभिन्न स्तरों पर समन्वय बनाकर राहत और बचाव कार्यों को अंजाम देती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्रा की अंचल अधिकारी वंदना भारती ने कहा कि किसी की जान बचाना सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में अंधविश्वास में पड़ने के बजाय, पीड़ित क...