रांची, दिसम्बर 9 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के सांगोर गांव में मंगलवार को जैस्कोलाम्प रांची और द हंस फाउंडेशन की ओर से 170 किसानों के लिए लाह उत्पादन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बमरजा, मेहा, लरता, डुमरगड़ी, तुनेल, लोटा, सुवारी, सांगोर, कुदा, तिमड़ा और बिनगोड़ी सहित कई गांवों के किसान इसमें शामिल हुए। प्रशिक्षण में भारतीय प्राकृतिक लाह एवं गोंद संस्थान, नामकोम रांची के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक दिलीप कुमार ने लाह के प्रकार, पेड़ की छंटाई, बीज उपचार, छिड़काव विधि, दवा उपयोग और कटाई की तकनीक पर विस्तृत जानकारी दी। किसानों को सामग्री भी उपलब्ध कराई गई: प्रशिक्षण के बाद किसानों को दो दाउली, स्प्रे सामग्री, दवा, लाईलोन थैला और 10 किसानों के समूह को 20 फीट सीढ़ी व गटोर स्प्रे मशीन 90% अनुदान पर प्रदान की गई। कार्यक्रम को...