रांची, मई 31 -- कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत जरियागढ़ पंचायत के चुरले गांव में शुक्रवार रात्रि और शनिवार सुबह को चुरले सरना समिति द्वारा झंडा गड़ी सह प्रार्थना सभा का आयोजन पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। यह कार्यक्रम चुरले गांव के सरना स्थल पर आयोजित हुआ, जहां बंधन पाहन द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। शनिवार को आयोजित पूजा कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने सरना स्थल पर जल अर्पित कर आस्था प्रकट की। इसके बाद आयोजित प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया उपस्थित रहे। उन्होंने आदिवासी रीति-रिवाज, सांस्कृतिक परंपराओं, खान-पान, वेशभूषा और सरना स्थल की पवित्रत...