सीवान, फरवरी 2 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के बगौरा गांव स्थित अंबेडकर नगर में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाई गई। जिसमे संत रविदास की आदमकद प्रतिमा रखकर उनके सिद्धांतो और भक्ति की चर्चा की गई। ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूजा अर्चना की। जयंती समारोह में बगौरा, कोड़र, ईटहरी, बेनौत, शेरहीं, दपनी, कमसडा़, रामा-छपरा, दवन-छपरा, अतरसन, मदारीचक, मंछा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के भक्त पहुँचे। आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अतिथियों ने कहा कि संत रविदास ने साधना के साथ-साथ कर्म को भी प्रमुखता देने का संदेश दिया है। वे ईश्वर की भक्ति के लिए कर्म को बाध्यता नहीं मानते बल्कि सहयोगी मानते थे। संत रविदास की जीवनी यह सिखाती है कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। ईश्वर की भक्ति करने वाले स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.