बस्ती, जून 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। सीएचसी कप्तानगंज में अब नया बखेड़ा शुरू हो गया है। यहां के कर्मियों और आशा संगिनी का इतना भय है कि एमओआईसी तक डर गए हैं। एमओआईसी ने अब पत्राचार कर सीएमओ से मदद की गुहार लगाई है। करीब दो साल से आशा संगिनी का चल रहा विवाद अभी शांत नहीं हुआ। विवादों के बीच अब नया मामला भी आ गया है। इस बार खुद एमओआईसी पीड़ित हुए और सीएमओ को पत्र लिखकर कहा है कि आशा संगिनी और बीएचडब्ल्यू कर्मी का अस्पताल में आतंक है। इससे माहौल खराब हो गया है। आशा संगिनी के साथ कथित दलाल इतने सक्रिय हैं कि मरीज तय भयभीत रहते हैं। सभी बहला-फुसला कर मरीज को भगा ले जा रहे हैं। उनका आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा। यदि कोई कर्मी, अधिकारी विरोध करता है तो गालीगलौज और अभद्रता की जाती है। मनगढ़ंत तरीके से आईजीआरएस पर शिकायत की जाती है। उनकी वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.