दरभंगा, अगस्त 11 -- बहेड़ी। बिलट महथा आदर्श महाविद्यालय बहेड़ी में आगामी नैक मूल्यांकन, स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तथा आंतरिक विकास कार्यों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गयी। अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. कुशेश्वर यादव ने की। इसमें पूर्व से गठित कई समितियों को भंग करते हुए नए सिरे से इनके पुनर्गठन तथा कई अन्य नये समितियों को गठित करने का भी प्रस्ताव पारित हुआ। साथ ही इस बैठक में छात्र-छात्राओं को होने वाली तमाम तरह की समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। प्रधानाचार्य प्रो. यादव ने कहा कि कॉलेज प्रशासन सभी छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें, अन्यथा उन्हें आंतरिक सतत मूल्यांकन परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। नियमित कक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.