रिषिकेष, फरवरी 4 -- राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने नगर बुधवार को निगम ऋषिकेश सभागार में बैठक ली, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का लाभ कर्मियों को देने के निर्देश दिए। नगर निगम सभागार में उपाध्यक्ष ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि नगर निगम ऋषिकेश में तैनात दो कर्मचारी, जिन्हें एसीपी का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जिनकी पत्रावली लंबित है, प्रकरण को तत्काल निस्तारित करें। नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत नाले नालियों की सफाई करने वाले नाला गैंग का पुनः सर्वेक्षण कर मैन्युअल स्कैवेंजर्स के लिए चयन करने, आउटसोर्स, दैनिक वेतन भोगी, कार्य प्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप से नियुक्त कर्मचारियों को नियमितीकर...