चाईबासा, जनवरी 8 -- चाईबासा, संवाददाता। मंझारी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राम की अध्यक्षता में नागरिक निबंधन प्रणाली के तहत प्रखंड स्तरीय जन्म-मृत्यु (जीवनांक) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें मंझारी, कुमारडुंगी एवं तांतनगर से जुड़े कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण मंझारी के प्रभारी प्रखण्ड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, सत्यजीत सिंहदेव एवं जिला सांख्यिकी कार्यालय, चाईबासा के कम्प्युटर ऑपरेटर मोहन ठाकुर द्वारा दिया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने सभी उपस्थित पंचायत सचिव को 21 दिनों के भीतर निबंधन का कार्य कराते हुए प्रमाण पत्र निर्गत करने का निदेश दिया गया। प्रशिक्षण में जन्म एवं मृत्यु निबंधन अधिनियम 1969 एवं 2023 संशेाधित अधिनियम व निबंधन के लिए पोर्टल dc.crsorgi.gov.in के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई

हिंदी हिन्दुस्तान की...