हजारीबाग, जनवरी 4 -- बड़कागांव प्रतिनिधि थाना क्षेत्र अंतर्गत तलसवार पंचायत के कर्माटांड़ जंगल में शनिवार रात्रि को अधेड़ की लाश देखी गई। जिसकी पहचान नयाटांड़ निवासी दुखन राम 57 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस को जानकारी मिलते हीं रविवार को घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दी। तत्पश्चात जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। मृतक के परिजन सोहन ने बड़कागांव थाने में दुखन राम की मौत को लेकर आवेदन दिया है। जिसमें जंगल में हाथी के हमला कर दुखन को मार देने की बात बताई गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिजन के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है जिसमें बताया गया कि जानवर चराने के लिए दुखन राम जंगल गए थे, इसी दौरान जंगली जानवरों के शिकार होने के पश्चात मौत हो जाने की बताई गई है।...