सासाराम, जून 3 -- राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शुक्रवार को खरीफ महाअभियान के तहत कर्मशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन आत्मा अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह व प्रखंड प्रमुख कुंती देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। कहा कि अधिक उपज की लालच में किसान रासायनिक उर्वरक का प्रयोग काफी मात्रा में कर रहे हैं। खेतों में यूरिया खाद डालने की बजाय नैनो यूरिया का प्रयोग करना ज्यादा लाभदायक होगा। गोबर की खाद का प्रयोग करना फिर शुरू करना होगा। नहीं तो खेतों की उर्वरा शक्ति कमजोर होती चली जाएगी। कहा मोटे अनाज की उपज बढ़ाने व खाने की जरूरत है। किसानों को समय-समय पर मिट्टी जांच कराना चाहिए। मौके पर प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार, एग्रीकल्चर कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार, सुदर्शन कुमार, संजीव कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.