चंदौली, अगस्त 26 -- चंदौली, संवाददाता। पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों में तेज बारिश से कर्मनाशा, चंद्रप्रभा और गड़ई नदी उफान पर है। चकिया में बाढ़ की स्थित उत्पन्न हो गई है। बाढ़ से करीब 37 गांव घिर गए हैं। कई गांवों का संपर्क मार्ग टूट गया है। वहीं 1,812 परिवार और 4126 जनसंख्या प्रभावित हैं। जबकि 1132 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगाई गई धान की फसल सहित अन्य फसलें बाढ़ में डूब गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पांच नाव संचालित की जा रही है। बाढ़ में फंसे लोगों को राहत शिविर में पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही भोजन पैकेट, शुद्ध पानी सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है। बाढ़ चौकियों पर एनडीआरएफ टीम और गोताखोर सक्रिय किए गए हैं। साथ ही डाक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में कर्मनाशा, चंद्रप्रभा और गड़ई नदी के उफान से तीन तहसील...