देवघर, फरवरी 22 -- सारवां। अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने शुक्रवार को अंचल व प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीसी ने एक-एक कर शौचालय सहित कार्यालय का निरीक्षण किया। अंचल से संबंधित कैशबुक, आवंटन पंजी, जेनरल कैशबुक, सब्सिडी कैशबुक, उपस्थिति पंजी, भूमि हस्तांतरण पंजी व राजस्व से संबंधित सभी पंजियों का निरीक्षण किया। इसमें जो भी कमियां पाई गई उसे जल्द अपडेट करने का निर्देश दिया गया। कर्मचारी को अपने-अपने हल्का में अतिक्रमण चिन्हित कर शीघ्र उसपर अतिक्रमणवाद खोलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही पंजी टू में सुधार करने व लगान तेजी से वसूलने का निर्देश एडीसी द्वारा दिया गया। उन्होंने क्षेत्रीय कर्मियों को सतत संवेदनशील रहकर कार्य करने का निर्देश दिया। कहा कि जो कर्मी संवेदनशील नहीं रहते हैं, ऐसे मामले सामने आने पर उनप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.