प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता। राजस्व परिषद मुख्यालय से फाइलें लखनऊ ले जाने के मामले में परिषद के कर्मचारियों व बार एसोसिएशन ऑफ रेवेन्यू बोर्ड की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं की तालाबंदी के बाद सभी कर्मचारी परिसर में धरने पर बैठे रहे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व विधायक इलाहाबाद उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेई को ज्ञापन भी दिया गया। शाम को अधिवक्ताओं ने ऐलान किया कि वो गुरुवार से न्यायिक कार्य पर वापस आएंगे, लेकिन कर्मचारियों का समर्थन करेंगे। साथ ही इस प्रकरण पर जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी करेंगे। राजस्व परिषद आईजी स्टांप कार्यालय लखनऊ शिफ्ट करने की सुगबुगाहट पर मंगलवार को कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। जिसके बाद राजस्व परिषद से जुड़े अधिवक्ता भी हड़ताल पर आ गए। दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.