हरिद्वार, सितम्बर 21 -- हीरो मोटोकॉर्प कर्मचारी संघ के दूसरे स्थापना दिवस पर रविवार को अत्मलपुर बोंगला के एक फार्महाउस में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उद्योगों की गलत नीतियों की कड़ी निंदा की। भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री और मुख्य वक्ता अनुपम ने कहा कि कर्मचारी दिन-रात मेहनत करके उद्योगों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं, फिर भी कई उद्योगपति कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। अनुपम ने चेतावनी दी कि उद्योगपति खुद को शासन-प्रशासन और सरकार से ऊपर न समझें। कर्मचारियों की समस्याओं को वे शासन और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल ने उद्योगों पर कर्मचारियों के साथ भेदभाव और शोषण का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके साथ अत्याचार होता है, तो वे अपने हक के लिए आवाज उठाने को मजबूर हो जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.