उत्तरकाशी, फरवरी 26 -- कर्मचारी संगठन सीटू गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से सोमवार को पर्यटक आवास गृह उत्तरकाशी में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष राजेश रमोला ने कहा कि कर्मवारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए कर्मचारी यूनियनों का संगठित होना जरूरी है। उन्होंने केन्द्रीय कार्यकारिणी के गठन के लिए उत्तरकाशी से सुमेर सिंह रावत, गोपाल राणा, महेन्द्र राणा, विनोद सिंह, प्रताप पंवार, राजेन्द्र सिंह रांगड को डेलीगेट्स नियुक्त किया। कहा कि केन्द्रीय कार्यकारिणी के गठन के बाद जिला कार्यकारिणी गठित की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...