आगरा, फरवरी 7 -- एमजी रोड पर धाकरान चौराहा स्थित चिराग फुटकेयर की दुकान में कर्मचारी ने ही चोरी कराई थी। अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। शनिवार को नाई की मंडी पुलिस ने वारदात का खुलासा किया। चार आरोपित पकड़े गए हैं। उनके कब्जे से 6.75 लाख रुपये बरामद हुए हैं। एक आरोपित फरार है। पकड़े गए एक आरोपित के पिता पुलिस की घुड़साल में कर्मचारी हैं। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि 31 दिसंबर की रात कमला नगर निवासी वासुदेव मूलचंदानी की दुकान में चोरी हुई थी। दो जनवरी को दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। चोर छत का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे थे। सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे। गल्ला तोड़कर उसमें रखी नकदी चुराकर ले गए थे। व्यापारी ने 11 लाख रुपये चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.