संभल, सितम्बर 19 -- जुनावई। जिला अधिकारी के निर्देशन में क्षेत्र के युग निर्माण विद्यापीठ विद्यालय में कर्म योगी के अन्तर्गत बाल गोष्ट का आयोजन स्वामी कृष्णानंद झा के द्वारा किया गया। वहीं उन्होंने विद्यार्थी एवं शिक्षकों के बीच बताया कर्मचारी को कर्मचारी नहीं कर्मयोगी बनने से देश का विकास हो सकता है। ब्लाक क्षेत्र के मणिकावली युग निर्माण विद्यापीठ विद्यालय में बीते दिन बाल गोष्टी का आयोजन स्वामी कृष्णानंद झा के द्वारा किया गया। वहीं इस मौके पर स्वामी कृष्णानंद झा ने विद्यार्थी एवं शिक्षकों के बीच संवाद करते हुए बताया व्यक्ति को कर्मचारी नहीं कर्मयोगी बनना चाहिए। हमारी सच्ची भक्ति पूजा एवं धर्म है। हमें कर्मचारी नहीं कर्मयोगी बनना चाहिए। काम ही आराम है। इस मौके पर विद्यालय के प्रचार्या डा. राजाराम सिंह यादव ने छात्र छात्राओं को बताया समाज...