लखीमपुरखीरी, जनवरी 15 -- समाधान दिवस की तर्ज पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने कर्मचारी दिवस की शुरुआत की है। इसके लिए हर महीने की 15 तारीख निर्धारित की गई है। 15 जनवरी को मकर संक्रान्ति का अवकाश होने के कारण कर्मचारी दिवस का आयोजन अगले दिन 16 जनवरी को किया जाएगा। यह दूसरा आयोजन है। इससे पहले 15 दिसम्बर को आयोजित कर्मचारी दिवस में कर्मचारियों से सम्बंधित 26 शिकायतें दर्ज की गई थी। सीडीओ ने कर्मचारियों से कहा है कि अगर उनको विभाग से सम्बंधित कोई समस्या है तो वह 16 जनवरी को दर्ज करा सकता है। कर्मचारियों की विभागीय शिकायतों का निस्तारण करने के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार ने समाधान दिवस की तरह कर्मचारी दिवस की शुरुआत की है। सीडीओ ने बताया कि कर्मचारियों के विभागीय काम ही नहीं हो पाते हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों का शोषण उनके कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.