रामपुर, दिसम्बर 31 -- मलेरिया विभाग में कर्मचारी शिवराज सिंह बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। सीएमओ डॉ. दीपा सिंह व जिला मलेरिया अधिकारी संजय सिंह चौहान ने मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएमओ ने कहा कि किसी भी कर्मचारी की न्याय उचित समस्या है तो उनका शीघ्र मेरे द्वारा प्राथमिकता के तौर पर निस्तारण किया जाएगा और आपके द्वारा भी सरकार द्वारा जो दायित्व दिए गए हैं उनको प्राथमिकता के तौर पर निर्वहन करें। समारोह में संघ के अध्यक्ष दिलशाद अली पाशा, जिला मंत्री रघुवीर शरण, बायोलॉजिस्ट देवेंद्र, जीशान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.