गुड़गांव, मार्च 22 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी का खाते में पेन कार्ड का लिंक कर करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया। पीड़ित को आयकर विभाग की तरफ से नोटिस आने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ। पुलिस ने सेक्टर-53 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनीपत से गोहाना रोड के प्रगति नगर निवासी तरुण कुमार ने शिकायत में बताया कि 2017 सितंबर में उनकी नौकरी गुरुग्राम के सेक्टर 54 स्थित टीआर आटोमोबाइल कंपनी में लगी थी। नौकरी के दौरान उन्होंने अपने कागजात आधार, पैन, वोटर कार्ड और फोटो दिए थे। कहा कि कंपनी का बैंक खाता सेक्टर 54 स्थित एसबीआइ की ब्रांच में है। उनकी जानकारी के बिना इस बैंक खाते से उनका पैन कार्ड लिंक कर दिया गया। 2018 से 2020 तक इस खाते में काफी लेनदेन हुआ। 25 मार्च 2023 को सोनीपत की आयकर विभाग ने उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.