मेरठ, जनवरी 29 -- हस्तिनापुर। नगर की सिविल लाइन निवासी देवेंद्र सिंह की मौत के मामले में किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। महानगर अध्यक्ष विजय राघव, मंडल, मीडिया प्रभारी श्याम सिंह चौहान ने बताया कि पशुपालन विभाग के कृषि फार्म पर देवेंद्र सिंह दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। उसकी 17 जनवरी को रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। परिवार वालों की मांग है कि रहस्यमय तरीके से हुई मौत की जांच हो। साथ ही परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी,, एकमुश्त कंपनसेशन, मृतक की पत्नी को पेंशन दी जाए। इस मौके पर देवेंद्र के पिता भोपाल सिंह, यतेंद्र राणा, गौतम सिंह, आयुष, नरेश, विजेंद्र खटीक, निपुण चौहान, अनिल तोमर, बिट्टू आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.