उरई, दिसम्बर 3 -- उरई। एसआईआर में नगर पालिका के टैक्स कर्मचारियों को भी लगा दिया गया है। इससे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों पर ब्रेक सा लग गया है। एक माह से कर्मचारियों की सर्वे रिपोर्ट की प्रक्रिया सुस्त है। इससे डेढ़ से दो सौ फार्म लंबित हैं। देरी होने से लोगों को प्रमाण पत्रों के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है टैक्स कर्मचारियों को फार्मों में रिपोर्ट लगाने का समय दिया जाए। जिले में एसआईआर को लेकर अफसरों पर दबाव है। तहसील से लेकर पालिका के कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। यहां तक पालिका अधिकारी तक लगे हुए है। इससे पालिका से जुड़े अन्य कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उरई नगर पालिका के जन्म मृत्यु कक्ष में एसआईआर की व्यस्तता से काफी समय पहले जमा किए गए फार्म फाइलों में दबे पडे़ हुए है। टैक्स कर्मचारी न होने से उन में रिपोर्ट नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.