देहरादून, अक्टूबर 10 -- देहरादून। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने जल्द सभी लंबित मांगों के निस्तारण की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह रावत ने कहा कि जल्द शासन स्तर पर बैठक कर मांगों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। पूर्व में पंचायत चुनाव के कारण मांगों पर वार्ता नहीं हो पाई थी। महामंत्री अशोक राज उनियाल ने महिला कर्मचारी शिक्षकों को अवकाश दिए जाने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कहा कि दीवाली से पहले अक्तूबर महीने का वेतन, बोनस और बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...