पिथौरागढ़, जनवरी 31 -- पुरानी एसीपी,गोल्डन कार्ड की दिक्कतों,वेतन विसंगतियों सहित अन्य मुद्दों को लेकर कर्मचारियों ने सरकार व शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग को लेकर सरकार व शासन की ओर से अब तक कोई पहल न होने पर नाराजगी जाहिर की। शनिवार को उद्यान विभाग कार्यालय के समीप राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मियों ने गेट मीटिंग की। जिलाध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने कहा कि कर्मचारी पुरानी एसीपी की बहाली की मांग उठा रहे है,गोल्डन कार्ड को लेकर भी कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम जोशी, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष सौरभ चंद, ललित शर्मा, चंद्र प्रकाश जोशी, एच डी भट्ट,रोहित उप्रेती,त्रिभुवन खोलिया, राजेंद्र सिंह राणा,कविंद्र चौहान सहित अन्य कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.