विकासनगर, मार्च 9 -- प्राविधिक कर्मचारी संघ की आम बैठक रविवार को ढकरानी में संपन्न हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली समेत कर्मचारियों के अन्य मसलों का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की गई। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की जानी जरूरी है। इसके लिए सभी विभागों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। प्राविधिक कर्मचारी संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र ने कहा कि टीजी-दो और टीजी-एक के पदों का विलय कर पदनाम टेक्नीशियन किया जाना चाहिए। कहा कि इसकी मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन विभाग कर्मचारी ढांचे में परिवर्तन नहीं कर रहा है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। कहा कि दो ग्रेड होने से कई बार आर्थिक विसंगतियां भी पैदा हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि टीजी-दो श्रेणी के कर्मचारियों को प्रथम एसीपी अवर अभियंता के समान 46 सौ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.