हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी। ठेका प्रथा के विरोध में नगर निगम परिसर में शुक्रवार को उत्तरांचल स्वच्छकार समिति और देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि निजी कंपनी को ठेका दिए जाने से कर्मचारियों का शोषण होगा। उन्होंने बीते दिनों नगर आयुक्त के साथ वार्ता विफल होने पर नाराजगी जताई। धरना प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारियों ने ठेका प्रथा के नुकसान गिनाए। इस मौके पर उत्तरांचल स्वच्छकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर और देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राहत मसीह सहित पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...