आगरा, मई 31 -- ट्रांस यमुना क्षेत्र में फैक्ट्री के दो कर्मचारियों ने पीवीसी पाइप बनाने के कच्चे माल को रात में पार कर दिया। आरोपितों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मालिक रवि अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। विजय नगर कॉलोनी निवासी रवि अग्रवाल ने बताया कि ट्रांस यमुना क्षेत्र में गोयल पाइप नाम से उनकी फैक्ट्री है। 19-20 मई को रात्रि करीब तीन बजे फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारी मनोज और राजेश पीवीसी बनाने का कच्चा माल रेजिन और केमिकल के करीब 28-30 कट्टे चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस से शिकायत की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...