चम्पावत, मार्च 29 -- चम्पावत। सभी सरकारी कर्मचारियों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पोर्टल में विवाह पंजीकरण कराना अनिवार्य है। प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यूसीसी पोर्टल में कार्मिकों का विवाह पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य है। शासन ने जिले में कार्मिकों का यूसीसी पोर्टल में विवाह पंजीकरण न्यून होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग में कार्यरत कार्मिकों के विवाह का यूसीसी पोर्टल में पंजीकरण प्राथमिकता से करवाते हुए सूचना भेजने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.