संभल, फरवरी 13 -- संभल। जिला अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरसवाल ने गुरुवार को सीएमएस को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए तत्काल समाधान की मांग की। प्रदीप सिरसवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में ऑल ग्लोबल इंडिया सर्विसेज के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को मात्र 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है। जो श्रम विभाग एवं शासनादेश के तहत निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से काफी कम है। जहां कर्मचारियों को कम से कम साढ़े दस हजार रुपये मासिक वेतन मिलना चाहिए, वहीं उन्हें छह हजार रुपये में ही गुजारा करना पड़ रहा है। जो पूरी तरह अमानवीय है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों को न तो सीएल दिया जाता है, न...