विकासनगर, जून 7 -- आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग सेलाकुई की ओर से सेलाकुई क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों के 14 कर्मचारियों को वॉलेंटियर के रूप में सात दिन का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्हें आग बुझाने से लेकर आपात स्थिति में लोगों को बचाने का प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन अधिकारी सेलाकुई इसम सिंह ने बताया कि इस दौरान उन्हें डिलेवरी हौज पाइप, सेक्शन हौज पाइप की कपलिंग को अग्निकांड के दौरान ब्रांच पाइप में जोड़ना, खोलना, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों को चलाने, आपदा के समय घायल को बाहर निकालने और बीए सैट आदि के बारे में जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि शनिवार को वॉलेंटियर के द्वारा स्वयं ठोस, द्रव, गैस की आग को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की सहायता से व फोम की सहायता से बुझाया गया। साथ ही घायल व्यक्तियों को स्ट्रेचर की सहायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.