बलरामपुर, फरवरी 4 -- ललिया संवाददाता। क्षेत्र में पशु गणना कार्य में लगाए गए पैरावेट के पद पर तैनात कर्मचारियों को पिछले दस महीनों से मानदेय का भुगतान न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लंबे समय से पारिश्रमिक लंबित रहने के कारण कई पैरावेट परिवार के दैनिक खर्च, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ हो रहे हैं। मानदेय न मिलने को लेकर पैरापेटों ने जिम्मेदारों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि जल्द से जल्द मानदेय का भुगतान नहीं होता है तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। पैरावेट संघ के अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि विभाग द्वारा सौंपा गया पशु गणना का कार्य पैरावेटों ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ लगभग दस माह पहले ह...