मुंगेर, सितम्बर 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल और सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारियों के साथ सिविल सर्जन द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की लिखित शिकायत करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के जिला सचिव रंजन कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बताया है कि सिविल सर्जन ने महिला कर्मचारियों का एसपीएल अवकाश बंद कर दिया है। जो सिविल सर्जन के हिटलरशाही रवैया को दर्शाता है। सिविल सर्जन के व्यवहार से कर्मचारी काफी क्षुब्ध हैं। सिविल सर्जन 12 बजे से 03 बजे अपराह्न तक बड़ी बाजार में निजी क्लीनिक चलाते हैं। जिस कारण कार्यालय देर रात तक संचालित होता है। कर्मचारियों को रात 8 बजे तक कार्यालय में काम करना पड़ता है। कर्मचारियों में भय का माहौल उत्पन्न करने के उद्देश्य से सभी कर्मचारी को डांट-फटकार करते हुए अभद्र व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.