भभुआ, मई 16 -- डीएम ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से लोगों के कार्यहित में जारी किया है यह निर्देश राजस्व कर्मचारियों को हड़ताल से वापस लौटने तक पंचायत सचिव करेंगे काम भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल अवधि में आवश्यक प्रमाण पत्रों के निष्पादन का कार्य पंचायत सचिव करेंगे। इस आशय से संबंधित पत्र डीएम सावन कुमार ने शुक्रवार को जारी किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी पत्र में यह लिखा गया है कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोपगुट) के आह्वाहन पर कैमूर के राजस्व कर्मचारी सात मई से हड़ताल पर हैं। सभी राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने के कारण लोक सेवाओं का अधिकार के तहत विभिन्न प्रमाण-पत्रों के निष्पादन हेतु राजस्व कर्मचारी के प्रतिवेदन के अभाव में लंबित है। जिला प्रशासन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से लोगों के कार्यहि...