गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- ट्रांस हिंडन। वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित शिखर एंक्लेव सोसाइटी में दो सप्ताह से कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस कारण सोसाइटी में गंदगी की समस्या बढ़ रही है। कॉमन एरिया की भी सफाई नहीं हो पा रही है। सोसाइटी में एओए कालातीत होने के कारण डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव तक कार्यकारिणी को कामकाज संभालने का निर्देश दिया था। मगर विवाद के बीच कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। इस कारण कर्मचारियों को पिछले माह का वेतन नहीं मिला। दो सप्ताह पहले कर्मचारियों ने एक दिन के अंतराल पर सफाई करने का फैसला किया था और वेतन न मिलने पर एक सप्ताह पहले पूर्ण हड़ताल कर दी थी। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण काफी समस्या हो रही है। नगर आयुक्त से शिकायत करने पर पिछले दिनों यहां जमीन पर पड़े कूड़े को हटा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.