देहरादून, अक्टूबर 17 -- उत्तराखंड राज्य कर कर्मचारियों का लक्ष्मी रोड स्थित आयुक्त कर मुख्यालय पर शुक्रवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष जगमोहन नेगी ने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांग अधिकारियों के पद बढ़ने के साथ कर्मचारियों के पद बढ़ाने की है लेकिन सरकार की ओर से इस ओर कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्मचारियों की संख्या 777 है, जबकि अधिकारी 481 है। आरोप लगाया कि कर्मचारियों की संख्या बहुत कम होने के कारण उनका शोषण हो रहा है। कर्मचारियों ने राज्य कर अधिकारियों की नई नियमावली बनाई जाने, जीएसटी के अन्तर्गत विभिन्न सूचना के संकलन विश्लेषण के लिए यूटिलिटी तैयार होने, पदोन्नति, परित्याग नियमावली से विभाग को अवमुक्त करने, कार्मिकों के आवास देने जैसी अन्य मांगों पर भी जोर दिया। प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.